Unnao News: दो सौ युवाओं को छह माह का प्रशिक्षण
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित बंथर के पास एक चमड़ा फैक्ट्री परिसर में शुक्रवार दोपहर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को दो-दो जोड़ी ड्रेस, प्रशिक्षण किट और पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने बताया कि एचएलएफपीपीटी (हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट) की ओर से प्रदेश में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उन्नाव में दो ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें लेदर कटर और जरी-जरदोजी ट्रेड शामिल हैं। दोनों ट्रेड में कुल 200 युवाओं का नामांकन हुआ है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.