उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: असोहा। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पाठकपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में आठ शिक्षिकाओं की तैनाती के बीच दो शिक्षिकाएं बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद एसडीएम ने विद्यालय परिसर और छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां नाला गंदगी से पटा मिला और हॉस्टल में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। मुख्य गेट पर लगा सीसी कैमरा बंद पाया गया। विद्यालय की फर्श जर्जर होने के साथ कंप्यूटर लैब की सुविधा भी नहीं मिली। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जेनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं थी। एसडीएम ने कमियों की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Unnao News: एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- Unnao News: अव्यवस्थ...