उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: बीघापुर। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बहुराजमऊ पुल के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। ओसिया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कोमल तिवारी पुत्र महादेव बाइक से सिकंदरपुर करन कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहुराजमऊ गांव स्थित पंप से पेट्रोल लेकर निकल रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी निवासी विपिन पुत्र छोटेलाल की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल कोमल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उ...