उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव की रहने वाली दो दिन से लापता वृद्धा का शनिवार शाम ग्रामीणों ने मल्लाहनपुरवा गांव स्थित गंगा कटरी क्षेत्र के भरे पानी में शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की शिनाख्त गुमशुदा वृद्धा के रूप में की। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 'रविवार परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: डोभा में मिला दो दिनों से लापता व्यक्ति का शवलापता वृद्धा की जानकारी सुरसेनी गांव की रहने वाली 65 वर्षीय लौंगश्री पत्नी सोनलाल 24 सितंबर को घर से निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।...