उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने सफीपुर और सदर तहसील में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपेक्षा पाल खाद भंडार बारीथाना, उदाशाह साधन सहकारी समिति, प्रभात उपचार कृषि सेवा केंद्र सफीपुर द्विवेदी खाद भंडार सफीपुर व यादव खाद भंडार मुंडाकुल प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान अपेक्षा पाल खाद भंडार बारी थाना फतेहपुर चौरासी में अनियमितता पाए जाने के कारण व यादव खाद भंडार मुंडाकुल के बंद किए जाने कारण लाइसेंस निलंबित कर दिया कर गया। साथी साधन सहकारी समिति उदाशाह को कड़ी चेतावनी देकर नियम अनुसार ही खाद वितरण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...