उन्नाव, जुलाई 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। उर्वरक दुकानों की जांच में बंद मिली दो दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया। जबकि अनियमितताओं पर चार दुकान के संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमाई गई।किसानों को गुणवत्ता उर्वरक व उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए डीएम से गठित चार टीमें जिले भर में 43 दुकानों की जांच कर चुकी है। उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी शशांक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अनुराग कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन व संबधित तहसील के एसडीएम ने उर्वरक दुकानों पर सघन छापेमारी का अभियान चलाया। संयुक्त टीमों की ओर से संदिग्ध स्टाक से 11 नमूना लिए गए। चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस व दो उर्वरक विक्रेताओ में अपना बीज भण्डार दबौली व न्यू इण्डिया बीज भण्डार दबौली का मौके पर दुकान बन्द पाये जाने के कारण लाइसेंस निलंबित कि...