उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित भारतीय संगीत महाविद्यालय में देशभक्ति के तराने गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के साथ मिलकर देशभक्ति के गीतों को पेश किया। बच्चों ने गीत संगीत के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार कविताएं भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत एवं सारे जहां से अच्छा और मेरा मुल्क मेरा देश गीत सामूहिक रूप में आरुषि, अंजलि त्रिपाठी, नीलम, अविरल बाजपेई, आराध्या बाजपेई ने पेश किया। बाल कलाकार आद्विक त्रिपाठी ने गीत नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं तथा सुमुख रस्तोगी और दक्ष यादव ने गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: देशभक्ति गीतों और सांस्कृति...