Unnao News: देश-दुनिया के ज्वलंत मुद्दों पर विद्यार्थियों ने की बहस
उन्नाव, अक्टूबर 17 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता सेंट लॉरेंस स्कूल में शनिवार को आयोजित एसएलएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन)-2026 सम्मेलन में विद्यार्थियों ने कूटनीति, तर्क और नेतृत्व क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सात समितियों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन किया। सम्मेलन की सात समितियों यूनेस्को समिति ने सशस्त्र संघर्षों के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा की। अखिल भारतीय राजनीतिक दलों की बैठक (एआईपीपीएम) में चुनावी व्यवस्था, आरक्षण के भविष्य, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सुधारों पर मंथन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य फादर एलियास कॉर्डोजा, प्रधानाध्यापिका लता, अर्चना त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.