Unnao News: देवर ने भाभी को पीटा, जलाए कपड़े
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र के पिंजरा गांव की रहने वाली गुड़िया देवी पत्नी चंदन ने देवर गोलू पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुड़िया के मुताबिक, 21 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे देवर घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घर में रखे कपड़े भी जला दिए। पति शहर में रहकर नौकरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.