उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली पुलिस ने कस्बा स्थित बस स्टेशन के पास शनिवार सुबह दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से एक माह पहले दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे कसरौर गांव निवासी आरोपित पवन को पुलिस ने कस्बा स्थित बस स्टेशन के पास से पकड़ लिया। जिसे लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...