Unnao News: दुर्गा मंदिर में हुआ भण्डारा, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
उन्नाव, सितम्बर 6 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। प्राचीन दुर्गा मंदिर में गुरू के रूप में पूजे जाने वाले श्री मदन केशव आमडेकर की स्मृति में प्रतिवर्ष मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद चखा।जानकारी देते हुए मंदिर अध्यक्ष आदित्य सिंह साधू ने बताया कि पांच सितंबर वर्ष 1983 में आमडेकर ब्रह्मलीन हुए थे। मंदिर में पूजा पाठ करवाने के अलावा आरती का जिम्मा उनके ही पास था। अधिक उम्र और उनकी सेवा भाव को देखते हुए लोग उन्हें गुरूजी कहकर पुकारने लगे थे। उनके शरीर त्यागने के बाद से ही उनकी स्मृति विशाल भण्डारे का आयोजन करवाया जाता है। शनिवार दोपहर बारह बजे से भण्डारा शुरू हुआ। जिसमें कानपुर, लखनऊ, मुंबई के अलावा प्रदेश व जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.