उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ले में दीवार बनाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को कथित तौर पर कुल्हाड़ी और तमंचा दिखाकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी और तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सिविल लाइंस निवासी गार्गी शंकर है। बताया जा रहा है कि दीवार निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंद...