उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के उनवा गांव में शनिवार देर शाम बारिश के चलते कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे के समय चारपाई पर लेटे वृद्ध और उनकी बहू मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटवा कर दोनों को बाहर निकाला। बहू को मामूली चोट आई थी। जबकि जख्मी वृद्ध को परिजन गांव में ही इलाज करवाते रहे। रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनवा गांव के रहने वाले 67 वर्षीय रामेश्वर कच्चे मकान में बेटे रामचंद्र मौर्य और बहू बबली के साथ रहते थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मल्लावां में कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत बताया गया कि रामेश्वर पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और अधिकांश समय...