उन्नाव, नवम्बर 2 -- Unnao News: बांगरमऊ l नगर पालिका परिषद सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर पीयूष कुमार ने पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगता के प्रकार, व्यवसाय व उनकी प्रकृति के बारे में समझाया। मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार ने शैक्षिक योग्यता, आर्थिक गतिविधियों की जानकारी व प्रवासी माता पिता के बारे में जानकारी कैसे करें, इस बारे में जानकारी प्रदान की। प्रगणकों को जनगणना प्रथम चरण की ही एचएलबी दी जाएंगी। वे घर-घर जाकर एक दिसंबर से चार जनवरी तक नागरिकों से 40 प्रश्नों के जवाब जानेंगे और ऑनलाइन ही डाटा फीड करेंगे। घर के मुखिया के डिजिटल हस्ताक्षर भी कराएंगे। प्रशिक्षण में विनीता रानी, सेविना दीक्षित, किरन वर्मा ...