उन्नाव, सितम्बर 24 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बा स्थित सीएचसी का बुधवार को दिल्ली से आई आईआईएचएमआर की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। सीएचसी का एनक्यूएएस मूल्यांकन प्रस्तावित है। इससे पहले टीम ने जच्चा-बच्चा को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने ऑपरेशन थिएटर, महिला वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण कर उपकरणों की स्थिति और सेवाओं की जानकारी ली। आईआईएचएमआर की टीम में डॉ. अल्ताफ और डॉ. प्रीथा शामिल रहे। दोनों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश विक्रम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से प्रसूताओं और नवजातों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता भी परखी गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के...