Unnao News: दिनभर बरसे बदरा, पानी से लबालब हुईं सड़कें, घरों में कैद लोग
उन्नाव, जुलाई 2 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार सुबह मौसम में हुए अचानक बदलाव से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। शाम छह बजे तक अधिकतम पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 31.8 के करीब आ गया। आद्रता बढ़ने से उमस भी तंग करती रही। हालांकि, बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी देखने को मिली। कई जगहों पर सड़क किनारे पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण लंबे समय से गर्मी से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर राहत नजर आई। यह भी पढ़ें- मौसम--मानसून की पहली बारिश से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.