Unnao News: दिनदहाड़े कार से दो बैग चोरी, एक में रखे थे 4 लाख रुपये
उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। शहर के डीह गांव के रहने वाले पीड़ित प्रशांत उर्फ वाशू द्विवेदी मंगलवार सुबह अपनी कार से गांधी नगर तिराहा, छोटा और बड़ा चौराहा होते हुए वापस गांधी नगर की ओर जा रहा था। तभी जोन पार्क के पास उसकी कार का अगला पहिया पंचर हो गया। वह टायर ठीक कराने के लिए सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित पंचर की दुकान पर पहुंचा। प्रशांत के मुताबिक, दुकान पर पहुंचने के बाद जब उसने कार की पिछली सीट की तरफ देखा तो वहां रखे दोनों बैग गायब थे। एक बैग में करीब 4 लाख रुपये नगद तथा दूसरे में स्कूल से संबंधित जरूरी कागजात मौजूद थे। उसे आशंका हुई कि रास्ते में किसी ने मौका पाकर कार से बैग पार कर दिए। सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांतमिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे में एक युवक नजर आया है। छानबीन की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.