उन्नाव, सितम्बर 15 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में करीब दस साल से जमे बाबू को शासन ने स्थानांतरित कर दिया है। बाबू नीरज कुमार सिंह को मुख्यालय से अब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गंजमुरादाबाद का रास्ता दिखाया गया है। लंबे समय से वेतन, एरियर, जीपीएफ जैसे महत्वपूर्ण पटलों पर रहकर बाबू ने काफी सुर्खियां बंटोरी है। शिक्षक संगठन के पदाधिकारी से लेकर शिक्षक तक बाबू की कार्यशैली से त्रस्त रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीईओ का तबादलास्थानांतरण के बाद की चर्चाएँ सोमवार को शासन से जारी हुए पत्र के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद में बाबू के स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं तेज रही। वहीं स्थानांतरण के बाद शिक्षकों में चर्चा रही कि जनपद में तीन करोड़ रुपए के गबन मामले में कुछ प्यादों पर कार्रवाई करके मामला शांत कर दिया गया। केवल वेतन खातो...