उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के दरगाह मोहल्ला स्थित नई पानी की टंकी से बाईपास तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग दशकों से बदहाल है। बरसात में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। यह मार्ग पुरानी बस्ती से बोधेश्वर मंदिर, शीतला देवी मंदिर, ईदगाह, बाईपास और रोडवेज अड्डे को जोड़ता है। नागरिकों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिलाधिकारी और नगर प्रशासन से सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: नाली की बदहाली पर लोगों ने नप के खिलाफ जताया आक्रोश कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...