उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। ​लखनापुर गांव के रहने वाले संजय पुत्र संतराम ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी दुकान के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही मनेषा, उसका बेटा शिवा और धीरू एक राय होकर दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। ​चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित की मां कमला देवी और स्थानीय निवासी ओमप्रकाश बचाव के लिए पहुंचे, तो दबंगों ने कमला देवी को भी धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ​घटना की सूचना मिलने के बाद 7 नवंबर को फतेहपुर चौरासी पुलिस ने पीड़ित संजय की तहरीर पर एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ सफीपुर को सौंपी गई है...