उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: उन्नाव। आकस्मिक हालात में उपद्रवियों और विधि-विरुद्ध भीड़ से निपटने के लिए जनपद पुलिस ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बलवा नियंत्रण का जोरदार पूर्वाभ्यास किया। करीब 150 पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण की विभिन्न रणनीतियों का अभ्यास कर किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने की तैयारी परखी। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन और सीओ पुलिस लाइन विनी सिंह के नेतृत्व में हुई ड्रिल में रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, आंसू गैस, हैंड ग्रेनेड व नेट आदि के इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और फायर ब्रिगेड के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई। प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...