उन्नाव, नवम्बर 9 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। थाने जाने की बात कहकर रविवार देर रात घर से निकले युवक का सोमवार सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के मुंशीखेड़ा जहांगीर नगर मार्ग स्थित जहांगीर नगर गांव के बाहर चकरोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में ग्रामीण की मौत, कत्ल का आरोप आसीवन थाना क्षेत्र के मुंशीखेड़ा गांव के रहने वाले 38 वर्षीय महेश पुत्र स्व. रजेपाल का रविवार रात गांव क...