Unnao News: तैराकी प्रतियोगिता में संचित पाण्डेय ने जीते तीन पदक
उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। तैराकी प्रतियोगिता में जिले के संचित पांडेय ने शानदार प्रदर्शन किया। एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। संचित की इस सफलता पर परिजनों सहित कोच ने उन्हें बधाई दी है। अयोध्या में हुई तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच संचित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। संचित पाण्डेय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तैराकी का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण तथा दो रजत पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रतियोगिता के दौरान संचित ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार तकनीकि का परिचय दिया। संचित पाण्डेय की सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.