Unnao News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर
उन्नाव, अक्टूबर 13 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। घायल की पहचान रहीमाबाद क्षेत्र के बांकेनगर निवासी संजीत रावत पुत्र रामशंकर रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजीत मंगलवार सुबह मियागंज में अपनी बहन शिलम के यहां आया था। दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महुवा चौराहे के पास लखनऊ की ओर से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सिपाही जितेंद्र सिंह ने घायल को ऑटो से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.