उन्नाव, अक्टूबर 30 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र छोटेलाल शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से पुरवा आ रहा था। तहसील गेट के पास सामने से उन्नाव की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद थाना गेट पर मौजूद मुख्य आरक्षी विनोद वर्मा और कटरा सभासद मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्परता दिखाते हुए एक ऑटो रिक्शा रुकवाया और घायल युवक को पुरवा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...