उन्नाव, अगस्त 14 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा बैराज स्थित ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर तीन के सामने गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार कार गोवंश के झुंड से टकरा गई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही तीन गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय ने करीब एक घंटे बाद दम तोड़ दिया।कानपुर के दमोदर नगर निवासी शंकर कोटियाल सुबह अपनी कार से मरहला चौराहा से बैराज मार्ग होते हुए कानपुर की ओर जा रहे थे। तभी ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर तीन के पास सड़क पर अचानक गोवंश का झुंड आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में लगे एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक के परिजन...