उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र शेखपुर नरी गांव स्थित जनता ढाबा के पास मंगलवार देर रात पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।अब्बासपुर गांव का 35 वर्षीय गुड्डू देर रात शेखपुर नरी गांव की तरफ गया था। जनता ढाबा के पास कार ने उसे टक्कार मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा, मौत हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...