Unnao News: तेज गरज चमक बाद रातभर रिमझिम बरसात
उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक मौसम ने रुख बदला और तेज गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत कुछ घंटों की ही साबित हुई। हालांकि रात 11 बजे से अलसुबह तक रिमझिम बरसात ने राहत दिलाई। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप ने फिर उमस बढ़ा दी। दोपहर एक बजे तक 54 प्रतिशत आर्द्रता के साथ उमस इतनी बढ़ गई कि लोग पसीने से तर-बतर हो गए। चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जानकर मानते है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने तथा हवा में नमी अधिक रहने से उमस बढ़ रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.