उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र में प्लॉटिंग के मकसद से एक तालाब में करीब 500 डंपर केमिकलयुक्त कचरा डलवा दिया गया, जिससे रासायनिक प्रतिक्रिया होने पर तालाब की मछलियां मर गईं। जहरीली बदबू और प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। कई विभागों में शिकायतें की गईं। थाना क्षेत्र के तारा पश्चिम गांव के सैफुर रहमान सफवी ने आरोप लगाया है कि उनके निजी तालाब में मुजफ्फरपुर सर्रा गांव के एक युवक ने प्लॉटिंग कराने के उद्देश्य से करीब 500 डंपर केमिकलयुक्त कचरा डलवा दिया। कचरा तालाब के पानी के संपर्क में आते ही रासायनिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई, जिससे पूरे तालाब का पानी दूषित हो गया और उसमें पाली गई मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। पीड़ित का कहना है कि जब तालाब में कचरा डंप किया जा रहा था, तब उन्होंने इसका विरोध भी ...