उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के मुसंडी गांव में बुधवार को भूखरिया तालाब में युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सर्वेश कुमार लोधी पुत्र स्व. जागेश्वर के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक सर्वेश मंगलवार रात किसी काम से घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार को ग्रामीणों ने भूखरिया तालाब में शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां कमला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो उठे। सर्वेश घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। उसकी मौत से परिव...