उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। हिलौली कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित करीब डेढ़ बीघे के तालाब की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। राजस्व अभिलेखों में रकबा नंबर 5130 के रूप में दर्ज तालाब में कूड़े का अंबार लगा है। कूड़ा सड़ने से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तालाब में आसपास के लोग लगातार कूड़ा डाल रहे हैं। कचरा पानी में सड़ने से वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग संक्रमण और मौसमी बीमारियों से प्रभावित होते हैं। इसके बावजूद तालाब की सफाई को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। तालाब की जमीन पर कई लोगों ने कब्जा भी कर रखा है। कब्जेदारों को कई बार नोटिस जारी किए ज...