उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: बीघापुर। थाना क्षेत्र के सरदार पटेल वंश गोपाल डिग्री कालेज महाई में मंगलवार देर शाम शटरिंग का कार्य कर रहे मजदूर की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कटियार ने बताया कि अचलगंज थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राहुल पुत्र कल्लू कॉलेज में शटरिंग का कार्य कर रहा था। गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। उसे बीघापुर स्थित सीएचसी लाया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बीमारी से जूझ रहे युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...