उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं टूट रही। जिस मोहल्ले में डेंगू का मरीज मिल रहा है, वहीं मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव समय से नहीं हो पा रहा। नालों में जमा गंदगी और खाली प्लाटों में भरे पानी के बीच लोग संक्रमण के खतरे से जूझ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच विभागीय आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। 14 सितंबर को जिले में 14 मरीज दर्ज थे, जबकि 14 अक्टूबर तक यह संख्या बढ़कर 39 हो गई। यानी एक महीने में 25 मरीज बढ़े और संक्रमितों का आंकड़ा करीब 2.8 गुना हो गया। इसके बावजूद प्रभावित इलाकों में छिड़काव, सफाई और स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। नगर पालिका रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग कराने क...