उन्नाव, अगस्त 26 -- Unnao News: उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, महिला बैरक, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कारागार परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। निरीक्षण क...