उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: उन्नाव। बेन-हर इंस्टीट्यूशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने डीएम घनश्याम मीना और एसपी जय प्रकाश सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु व कुशलता की कामना की। साथ ही बच्चों ने सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां भी अफसरों को अपने हाथों से सौंपी। अफसरों ने भी बच्चों के देशभक्ति भरे प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक फैज अली ने कहा वीर सैनिक हमारे देश के सच्चे रक्षक हैं और रक्षाबंधन की शुरुआत देश के रक्षकों से ही होनी चाहिए। बच्चों की ऐसी सोच वीर सैनिकों में और ऊर्जा भरने का काम करेगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी यह भी पढ़ें- Dehradun News: नन्हे हाथों और ब्रह्माकुमारी की बहनों ने बांधी एसएसपी को राखी यह भी पढ़ें- छात्राओं ने सैनिकों को भेजी अपने हाथों से तैयार राखियां

हिंद...