उन्नाव, सितम्बर 13 -- Unnao News: उन्नाव। जाजमऊ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के बाद लखनऊ से कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा। बसों को आजाद मार्ग के रास्ते गंगा बैराज से होते हुए गुरुदेव और फिर झकरकटी भेजा जाएगा। रूट बदलने से बसों को करीब आठ से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसे में यात्रियों की जेब पर भी अतिरिक्त किराये का बोझ पड़ने की संभावना है।रूट डायवर्जन के चलते बसों का संचालन तो वैकल्पिक मार्ग से कराया जाएगा, लेकिन अतिरिक्त दूरी के कारण किराये में बदलाव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा समय में यात्रियों से पूर्व निर्धारित किराया ही लिया जा रहा है। सोमवार को नए रूट की पूरी दूरी और संचालन व्यवस्था का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही अतिरिक्त दूरी के आ...