Unnao News: डामर के खुले गड्ढे में फंस गोवंश की मौत
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: शुक्लागंज। मरहला चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी प्लांट पर बुधवार दोपहर एक गोवंश डामर में फस गया। काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गो रक्षा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर गोवंश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर मौजूद गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि डामर का गड्ढा खुला छोड़ने से यह हादसा हुआ। उन्होंने थाने में विभाग के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.