Unnao News: डांट से नाराज किशोर ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: चकलवंशी। परिजन की डांट से नाराज किशोर ने शुक्रवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के सुदेशा बहादुरपुर मजरा पुरईखेड़ा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय करन पुत्र राम लखन का शव खेत में मौजूद अमरूद के पेड़ पर गमछा के सहारे शव लटकता मिला। आसपास खेतों में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और फंदा काट कर उसे नीचे उतार निजी डॉक्टर के यहां ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के परिजनों ने किसी बात पर डाट दिया था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.