उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तालिबपुर रहली गांव में शुक्रवार रात में बिजली न आने से बैट्री से तार जोड़कर रोशनी करने का प्रयास कर रहे अधेड़ अचानक गेयर में पड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट होने से चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तालिबपुर रहली गांव में शुक्रवार देर रात बिजली नहीं आ रही थी। जिससे रोशनी के लिए गांव का करीब साठ वर्षीय राम औतार अपने ट्रैक्टर से रोशनी करने का प्रयास करने लगा। तभी गेयर में पड़ा होने से ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा और वाहन की चपेट में आने से रामऔतार गिरकर ...