Unnao News: ट्रेलर से गिरे लोहे के पाइपों के नीचे दबकर मजदूर की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। ट्रेलर से लोहे के पाइप उतारते समय पाइप रोकने के लिए लगी लकड़ी अचानक टूट गई। इसके बाद ट्रेलर में लदे भारी-भरकम पाइप भरभराकर नीचे गिर पड़े और वहां मौजूद मजदूर उनके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने आनन-फानन पाइप हटाकर बाहर निकाला और पुरवा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पर शनिवार दोपहर हुआ। जिला फतेहपुर के चक्की गांव निवासी 19 वर्षीय ओमकार पुत्र रामबाबू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को वह अन्य मजदूरों के साथ मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पर जल जीवन मिशन के तहत बिछाए जा रहे पानी के पाइपों को ट्रेलर से उतरवाने के काम में लगा था। बताया गया कि पाइपों को हाइड्रा की मदद से उतारा जा रहा था। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.