उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: उन्नाव। उद्योग नगरी एक्सप्रेस में सफर कर रही महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 67 वर्षीय सत्याभामा सिंह का चोरों ने बैग पार कर दिया। बैग में नकदी, मोबाइल फोन, सोने के जेवर और एटीएम कार्ड समेत कीमती सामान रखा था। पीड़िता की तहरीर पर उन्नाव के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वह प्रतापगढ़ के मां बेल्हादेवी स्टेशन से कल्याण तक की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर कर रहीं थीं। आरोप है कि उन्नाव के नजदीक किसी ने उनका सफेद रंग का लेडीज बैग चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर उन्नाव जीआरपी ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...