Unnao News: ट्रांस गंगा सिटी के बाहर जमीनी विवाद में पुलिस से नोकझोंक का पुराना वीडियो वायरल
उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। बैराज मार्ग स्थित ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर-दो के पास जमीनी विवाद को लेकर एक युवक द्वारा किए गए हाई वोल्टेज ड्रामे और पुलिस से तीखी नोकझोंक का छह मिनट 48 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिस से कहासुनी करते हुए खुद के कपड़े उतारता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह वीडियो करीब दो माह पुराना है और मामले का आपसी समझौते व चेक के लेन-देन के बाद पटाक्षेप हो चुका है। गंगाघाट कोतवाली के मरहला चौकी इंचार्ज एसआई मूलचंद पाठक ने बताया कि कंचन नगर निवासी एक रिटायर्ड फौजी ने शिकायत दी थी कि आरोपी युवक ने जमीन देने के नाम पर 6.30 लाख रुपये लेकर न तो जमीन दी और न ही पैसा वापस किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.