उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग स्थित दीवानखेड़ा मोड के पास रविवार रात बेकाबू ट्रक के बाइक में टक्कर मारने से पहिए के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार अस्पताल में भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहा था। हादसे की खबर मिलने पर पत्नी व बच्चे बेहाल हो उठे। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का विवरण रायबरेली थाना बछरावां क्षेत्र के पोस्ट कुर्री सुदौली के महाबलखेड़ा गांव के रहने वाले 46 वर्षीय गनेश यादव पुत्र गंगा विशुन रविवार को असोहा थाना के कालूखेड़ा गांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी सावित्री को खाना देने बाइक से आ रहा था। रास्ते में मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर दीवानखेड़ा मोड के पास कालूखेड़ा की ओर से...