उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के प्रेमगंज मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह झूले से गिरकर कक्षा दो का छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गणेशगंज मोहल्ला निवासी लेखपाल का आठ वर्षीय बेटा आयुष मंगलवार सुबह विद्यालय में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान झूले से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर स्कूल में मौजूद शिक्षक व कर्मचारी छात्र को संभालने में जुट गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल आयुष को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हादसे में बालक घायल, हालत गंभीर घटना के बाद विद्य...