उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: अचलगंज। थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव की रहनेवाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। सास-ससुर की मौत के बाद वह घर में अकेली रहती है। आरोप है कि उसका जेठ श्यामू शराब का लती है। आएदिन नशे में गाली-गलौज करता है। बुधवार रात भी शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सैदपुर निवासी श्यामू के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...