Unnao News: जूनियर बालक एथलेटिक्स के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज
उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन सोमवार को होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर दो बजे से जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की प्रतिभा परख कर जिला टीम के लिए चयन किया जाएगा। खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ 110 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो में खिलाड़ियों की प्रतिभा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.