Unnao News: जिला मंत्री ने तहरीर देकर लगाया आरोप
उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हरिपाल ने गांव के ही लोगों पर गाली गलौज, धमकी तथा हत्या कराए जाने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसकी ग्राम सभा के निवासी तीन लोग मेरे गांव आते-जाते समय अक्सर टीका टिप्पणी व जान से मारने की धमकी देते हैं। यह लोग षड्यंत्रपूर्वक हत्या करने की फिराक में है। ये लोग गंगोली सरोसी गांव निवासी दो युवक को बुलवा कर भी कई बार जान से मारने तथा एक्सीडेंट करवा कर मौत कराने की धमकी देते हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.