Unnao News: जिला अस्पताल से सीएचसी तक 24 घंटे इलाज की तैयारी
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता दिवाली की आतिशबाजी में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट लगने और सांस संबंधी परेशानियों के साथ ही त्योहार पर होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड सुरक्षित किया गया है, जबकि गंभीर मरीजों के उपचार के लिए अलग से भी 10 बेड आरक्षित रखे गए हैं। इमरजेंसी और आईसीयू में ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ नेबुलाइजर और वेंटिलेटर भी तैयार रखे गए हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। उन्हें तीन दिन तक मुख्यालय पर रहकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सेवाएं देनी होंगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.