उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: मोहान। संवाददाता हसनगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शिकायतों के अंबार और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों से गरमा गया। सबसे सनसनीखेज मामला उस महिला का सामने आया, जिसने आरोप लगाया कि लेखपाल ने उसे सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसकी तीन बिस्वा जमीन दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दी। डीएम घनश्याम मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। वहीं, 325 शिकायतों में केवल 21 का मौके पर निस्तारण होने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।शनिवार को हसनगंज तहसील सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं इस दौरान कुल 325 फरि...