उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: मोहान। वृद्धा की रविवार देर रात जहरीले कीड़े के डसने से हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन उसे मियागंज अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामखेड़ा गांव की रहने वाली 75 वर्षीय फूलकुमारी पत्नी अयोध्या प्रसाद रविवार को देर रात खाना खाकर सोने के लिए लेटी थी। इसी दौरान जहरीले कीड़े ने वृद्धा को डस लिया। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख कर उसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...